-
कांग्रेस और अकाली दल को झटका, सैंकड़ों नौजवान भाजपा में शामिल
पटियाला। भाजयुमो के पंजाब के प्रधान कंवर वीर सिंह टोहड़ा के नेतृत्व में हुए 2 बड़े समागमों में सैंकड़ों नौजवान कांग्रेस और अकाली दल को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। यह कांग्रेस और अकाली दल के लिए बड़ा झटका है। मोहाली और बरनाला में हुए बड़े समागमों को संबोधित करते हुए कंवर वीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि पंजाब के नौजवान भी अब पूरी तरह भाजपा के साथ हैं।
इस मौके पर समागमों को राज्य उप प्रधान सुभाष शर्मा राज्य उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों जिला मोहाली प्रधान संजीव विशिष्ट नितिन गर्ग और अन्य नेताओं ने भी समागमों को संबोधित किया। कंवर वीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि राज्य को 2 रिवायती पार्टियों कांग्रेस व अकाली दल ने खूब लूटा है और अब उनकी तर्ज पर ही आम आदमी पार्टी चल रही है जिसने 10 महीनों में पंजाब को 50 साल पीछे कर दिया है। राज्य उप प्रधान सुभाष शर्मा केवल सिंह ढिल्लों नितिन गर्ग और अन्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश शानदार ढंग के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अकाली दल समेत अन्य पार्टियों का कोई भविष्य नहीं है इसलिए देश के लोग फिर मोदी सरकार देखना चाहते हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!