- सूर्यउदय से सूर्यास्त तक चले विकास यात्रा-कलेक्टर

सूर्यउदय से सूर्यास्त तक चले विकास यात्रा-कलेक्टर

(जन अभियान परिषद की समितियों के द्वारा लिया जाएगा फीडबैक)
डबरा (बेजोड रत्न)। ग्वालियर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान की मंशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ साथ विकास खण्ड भितरवार में चल रही विकास यात्रा के द्वितीय दिवस में जिले के नवागत कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भितरवार विकासखण्ड की यात्रा में दिए निर्देश कि यात्रा सूर्योदय से सूर्यास्त तक चले तभी अधिक से अधिक गांवों तक पहुंच बनेगी। विकास यात्रा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन, नवांकुर समितियों तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में सोशल वर्क प्रोग्राम के छात्रञ्चछात्रायों के माध्यम से सरकार लेगी यात्रा का फीडबैक सामान्य प्रशासन और योजना आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग ने जन अभियान परिषद को नोडल एजेंसी बनाया है। यात्रा के दौरान जन अभियान परिषद जन सहभागिता आधारित कार्य भी करेगी, विकास यात्रा में भितरवार के सेक्टर चार में आज नवांकुर संस्था के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का कार्य भी किया गया। 
जिसमे ंयात्रा के प्रभारी नगर परिषद भितरवार के अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुर्जर, सीके शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत कुलदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, ब्लॉक समन्वयक अधिकारी मनोज दुबे, समिति के पदाधिकारी नारायण सिंह कुशवाह, प्रदीप, धर्मेन्द्र, मनीष शर्मा, विजय सविता, कोमल सिंह आदि के द्वारा सहभागिता की है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag