-
सिक्किम में कांपी धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
रिएक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता
नई दिल्ली। आज सुबह यानी सोमवार को सिक्किम में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके सोमवार सुबह करीब 4.15 मिनट पर महसूस किए गए। इससे पहले असम के कुछ हिस्सों में रविवार को 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक असम भूकंप के झटके रविवार शाम 4 बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए, यह 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।
पश्चिमी एशियाई देशों तुर्की और सीरिया में भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। दोनों देशों में 6 फरवरी को आए भूकंप में 33 हजार से अणिक लोगों की मौत हो चुकी है और 80 हजार लोग घायल हो गए। तुर्की और सीरिया में रेस्क्यू जारी है और अब भी वहां लोगों को मलबे से निकाले जाने का काम चल रहा है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!