-
किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें कृषक
पीएम किसान सम्मान निधि के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर भाकिमो ने मनाया किसान सम्मान दिवस
भिण्ड। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अटेर विधानसभा के पीपरी मण्डल के ग्राम पंचायत जवासा के ग्राम मुरलीपुरा में पीएम किसान सम्मान निधि के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया एवं मंचासीन अतिथियों ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पात्र किसानों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है, सरकार किसान कल्याणकारी योजना सरकार संचालित कर रही है जो हर किसान तक पहुंचे, यह किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह हजार रुपए किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार हजार रुपए प्रदेश सरकार से मिलाकर किसानों के खातों में सीधे 10 हजार की राशि इस योजना के तहत पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह मसूरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह बघेल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, पिपरी मण्डल के अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए किसानों को केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नागेन्द्र सिंह भदौरिया एवं आभार सोशल मीडिया प्रभारी प्रेमसिंह संखवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमेश सिंह तोमर, ग्राम जवासा के सरपंच राधेश्याम सिंह यादव, पूर्व सरपंच वीरेन्द्र सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!