- विकास यात्रा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का रहा महत्वपूर्ण योगदान

विकास यात्रा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का रहा महत्वपूर्ण योगदान

डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खड़बई सहित अन्य ग्रामों में संचालित विकास यात्रा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक अधिकारी सोहन सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राओं और समिति के सदस्यों द्वारा महीनों से संचालित विकास यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और ग्रामीण जनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की है। इस मौके पर डबरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश मेहताब सिंह गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष वृंदावन बघेल, देवेंद्र कुशवाहा एमएसडब्ल्यू छात्र, पंचायत इंस्पेक्टर डॉ पदम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव और ग्रामीण उपस्थित थे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास शोषण समिति के देवेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में समिति सदस्यों द्वारा ग्राम विकास यात्रा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया ग्रामीणों को शासकीय योजना की जानकारी प्रदान की।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag