- भाजपा के विकास को खोजने के लिए कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा नहीं दिखा विकास आशीष गुर्जर

भाजपा के विकास को खोजने के लिए कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा नहीं दिखा विकास आशीष गुर्जर

 8 दिन में 40 गांव पहुंची हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा नगरीय क्षेत्र में जल्द हो निकलेगी यात्रा
गोहद। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने बताया है। कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार की भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा के विकास को खोजने के लिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं गांधी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के आवाहन पर 24 फरवरी से 2 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया।गोहद विधानसभा के 40 ग्रामों में 8 दिन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गये है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किए गए  विकास को खोजने का काम किया गया । भाजपा का विकास कहीं भी खोजने पर नहीं मिला है। भाजपा सरकार की नीतियों  और उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आम जनमानस त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों के बिजली के बिल की बकाया राशि उनके जमीनी खसरे में अंकित कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। डिफाल्टर के तौर पर उन्हें चोर बनाया जा रहा है । भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर शासन करना चाहती है। जिससे आम जनमानस दुखी है। और बदलाव की ओर अग्रसर है। भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा नहीं नरक यात्रा है। नगरीय क्षेत्र में भी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष गणेश विधायक मेवाराम जाटव डॉ राजकुमार देशलहरा राम शर्मा केशव देसाई, देवी सिंह तोमर, कैलाश गुर्जर, रेखा बसेड़िया, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजोरिया राहुल उपाध्याय,पिंकी उच्चाडीया, जगदीश माहोर, देवव्रत चौधरी, कैलाश माहोर, महेश कौशल, देवेंद्र पाठक , रघुवीर कोहली, बबलू बरैया, गुट्टी शर्मा, रमजान खान, लालबहादुर जादौन, तहसीलदार बघेल, रामहेत जाटव, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag