-
अरविंद रावत बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई
डबरा (बेजोड रत्न)। भितरवार ब्लाक के ग्राम गाज़ना निवासी अरविंद सिंह रावत को भितरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जिस पर उनकी इष्ट मित्रों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार मानते हुए श्री रावत को बधाई दी है। अब ज्यों -ज्यों मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही कांग्रेस पार्टी संगठन के माध्यम से सत्ता सुख पाने के लिए पूरी तन्मयता से जुट गई है इसी के चलते संगठन के पदों में भी जातिगत समीकरण बिठाने के लिए फेरबदल करना शुरू कर दिया है।
इसी प्रकार फेरबदल की बात की जाए तो पूर्व में भितरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव थे तो जैसे ही चुनावी सरगर्मियां क्षेत्र में बढ़ना शुरू हुई तो वरिष्ठ नेतृत्व ने महावीर सिंह यादव की जगह अब विधानसभा क्षेत्र में रावत बाहुल्य वोट बैंक होने के कारण रावत जाति के गाज़ना निवासी अरविंद सिंह रावत को भितरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया है। जिन की विधिवत घोषणा शनिवार को नगर के विश्राम गृह पर क्षेत्र के विधायक लाखन सिंह यादव द्वारा नियुक्ति पत्र देकर की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत का पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तो वही श्री रावत ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति और नीतियों के साथ ही पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर कई कांग्रेसी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!