- महिला ने कराया ससुराल पक्ष पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज

महिला ने कराया ससुराल पक्ष पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज

भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम चरथर में दहेज प्रताड़ना के चलते एक महिला ने शिकायती आवेदन दिया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और दहेज मांगकर उसे परेशान करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच उपरांत ससुराल पक्ष पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रोशनी पत्नी जाकिर खान निवासी ग्राम चरथर ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग 3 मार्च सुबह 8 बजे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच उपरांत पति जाकिर खान के विरुद्ध दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag