- लड़ाई के दौरान पत्नी ने खुद पर डाल लिया डीजल, शराबी पति ने माचिस से लगा दी आग

लड़ाई के दौरान पत्नी ने खुद पर डाल लिया डीजल, शराबी पति ने माचिस से लगा दी आग

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के एक फार्म हाउस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक इस पर महिला ने आक्रोशित होकर वहां रखे जेनरेटर से तेल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया। आरोप है कि तभी पति ने माचिस की तीली से उसको आग लगा दी। इस घटना में महिला लगभग 90 प्रतिशत जल गई है। वहीं नोएडा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम यादवेन्द्र यादव है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार घटना दो मार्च की है। किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि एक महिला को उसके पति ने आग के हवाले कर मारने का प्रयास किया है। महिला का पति एक फार्म हाउस में माली था। वहां पर उसे पौधो के रखरखाव का जिम्मा मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला को आनन-फानन में पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की है। महिला ने बताया कि उसका पति यादवेन्द्र शराब पीने का आदी है। उसकी इसी आदत से घर में रोज झगड़ा होता था

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag