डबरा। प्रदेश स्तर पर भोपाल के अंदर राजभवन पर सोमवार को हर जिले गांव तहसील से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और राजभवन का घेराव किया राजभवन के घेराव में डबरा नगर से पहुंची वरिष्ठ नेता महाराज सिंह राजोरिया पार्षद हीरा सरदार मौजूद रहे इस मौके पर महाराज सिंह राजोरिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि भाजपा के शासन में लोगों के प्रति काफी अत्याचार हो रहा है और भ्रष्टाचार फैला हुआ साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में बिजली का बिल गरीबों को 100 में दिया है वही आज भाजपा के शासन में जिन गरीबों के घरों पर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी पांच पांच हजार का बिल भेज रहे हैं।
प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार आएगी और लोगों के बिजली का बिल उसी स्तर से आएगा.....
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वरिष्ठ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सुरेंद्र चैधरी का भी मानना रहा है प्रदेश के हर विभाग में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है जबकि भाजपा अपनी पार्टी को स्वच्छ छवि का बताती है डबरा से पहुंची महाराज सिंह राजोरिया ने कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार आएगी और लोगों के बिजली का बिल उसी स्तर से आएगा जिस स्तर से पहले आता था साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में गरीब कन्याओं के विवाह में 51000 दिया जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया है और लाडली बहना योजना निकालकर हमारे प्रदेश की बहनों को गुमराह किया जा रहा है।
गरीबों के अनाज पर दुकान चलाने वाले संचालकों द्वारा खुलेआम डकैती डाली जा रही है......
साथ ही महाराज सिंह राजोरिया ने यह भी बताया कि प्रदेश के अंदर लगातार बलात्कार के मामले देखने को मिल रहे हैं ऐसे मामले अखबारों की सुर्खियां भी बन रहे प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के सामने कितनी भी घोषणाएं कर दें जिसके जीते जागते उदाहरण कोटवारों की हड़ताल और सहायक रोजगार कर्मचारियों की हड़ताल से अंदाजा लगाया जा सकता है साथ ही उन्होंने यह भी कहा सरकारी उचित मूल्य की दुकान पर आज लोगों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से जो गेहूं मिलना चाहिए वह गेहूं नहीं मिल रहा है लगातार सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर गरीबों के अनाज पर दुकान चलाने वाले संचालकों द्वारा खुलेआम डकैती डाली जा रही है जिसके प्रमाण पुलिस थाने में दर्ज एफ आई आर के रूप में देख सकते हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!