- फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा आने वाले समय में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा आने वाले समय में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी

नई दिल्‍ली। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा आने वाले समय में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।  इससे पहले ट्विटर और गूगल ने भी कर्मचारियों की छंटनी की थी। मेटा से भी 4 महीने पहले ही 11 हजार कर्मचारियों को निकाला गया था। मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने जा रही है। 
मार्क जकरबर्ग ने पहले भी छंटनी के संकेत दिए थे।  हाल की आंतरिक बैठक में कंपनी में और छंटनी की आशंका उन्होंने जताई थी। कंपनी की ओर से 11 हजार से अधिक नौकरियों को खत्‍म करने के कुछ माह बाद यह बात सामने आई थी। पिछले महीने मेटा के चीफ प्रोडक्‍ट ऑफिसर के बयान के साथ देखे जाने पर छंटनी की संभावना और भी मजबूत लग रही है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag