- साहू समाज की आराध्य माता शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती मनाई- राजौरिया

साहू समाज की आराध्य माता शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती मनाई- राजौरिया

घनश्याम बाबा
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती श्रद्धापूर्वक साहू समाज के द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर कर्माबाई के चित्र पर दीप प्रज्‍ज्वलित कर भोग अर्पण किया गया। प्रदेश संयोजक एससी विभाग मप्र कांग्रेस भोपाल के महाराज सिंह राजौरिया और कांग्रेस की पार्षद सुनीता राजौरिया ने इस मौके पर कहा कि मां कर्मा बाई के पिता राम सहाय पूजा-पाठ बहुत अधिक करते थे और भगवान को नियमित भोग लगा कर ही भोजन ग्रहण करते थे। तीर्थ यात्रा पर से पहले उन्होंने पुत्री मां कर्मा से कहा कि तुम मेरे भगवान को भोग लगा दिया करो पुत्री ने कहा ठीक है कर्मा बाई ने सुबह उठकर भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया लेकिन भगवान ने भोजन नहीं किया तो मां ने कहा कि मैं भी भोजन नहीं करूंगी। भगवान के कहने पर मां ने चुनरी का पर्दा किया तब भगवान ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर लिया।

इस मौके पर ये रहे मौजूद......

इस मौके पर महाराज सिंह राजौरिया के अलावा मंगल सिंह राजौरिया, जंडेल सिंह राणा, सुमान शाह, बलवेंद्र सिंह राजौरिया, एवरन सिंह रावत, गजेंद्र सिंह जाटव, मुकेश पाल, सूर्यभान सिंह कुशवाह, वकील सिंह गुर्जर, अमृतलाल जाटव, दुर्ग सिंह गुर्जर, अशोक चैरसिया, ठाकुरदास, राहुल साहू, अरवेंद्र सिंह गुर्जर, राजेंद्र जाटव, कमलेश जाटव, फूल सिंह जाटव, प्रकाश, राम प्रकाश मौर्य, सतीश बघेल, सतीश साहू, रामनिवास बघेल, भगवान लाल कुशवाहा, नीतू पटेल, दिनेश गुप्ता, बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पिछोर में भी मनाई गई कर्माबाई की जयंती.......

साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती आज मनाई गई इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा आज पिछोर में बस स्टैंड पर परसादी एवं शरबत वितरण किया गया एवं पिछोर में मोदी बाबा स्थित धाम पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज का अध्यक्ष मनोज साहू, साहू समाज कोषाध्यक्ष दीपक साहू, सेक्रेटरी रवि साहू, द्वारका प्रसाद साहू, कामता प्रसाद साहू, घनश्याम साहू, मोहन साहू, जगदीश साहू, मुन्ना लाल साहू, जीवन लाल साहू, राहुल साहू, जानकी प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष मणि शंकर साहू एवं साहू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag