- नाला निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन

नाला निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन

भिण्ड। शहर के वार्ड क्रमांक 19 में कटारे की कोठी से बाईपास रोड तक 43.68 लाख की लागत से बनने जा रहे सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर वार्ड वासियों की वर्षो पुरानी समस्या का स्थाई निराकरण शुक्रवार को विधायक संजीव सिंह संजू ने अपने कर कमलों से किया। बारिश के मौसम में अब वार्ड वासियों और आम रहागीरों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के दौरान प्रतिवर्ष रहवासियों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता था। जिस कारण बच्चों का स्कूल जाना एवं घर से निकलना दुभर हो जाता था। इस समस्या का समाधान बारिश से पूर्व हीं विधायक संजीव सिंह के द्वारा कर दिया गया।
वार्ड पार्षद व स्थानीय निवासियों की विशेष मांग पर कटारे की कोठी से बाईपास रोड तक विधायक संजीव सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के द्वारा नाला निर्माण कार्य किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, वार्ड पार्षद सौरभ राजावत, पार्षद मनोजसिंह राजावत, पूर्व पार्षद दिलीपसिंह राजावत, राजेश तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag