-
संगठन ही है भाजपा की शक्ति, हर बूथ हो रहा मजबूत- जवाहर सिंह रावत
बूथ विस्तारक अभियान 2 के तहत बूथ शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ मजबूती के लिए हुई बैठक
डबरा/भितरवार उपेन्द्र पण्डा (बेजोड रत्न)। भारतीय जनता पार्टी बूथ लेवल पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में जोश के संचार के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेशभर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में बूथ शक्ति केंद्रों की बैठक बूथ विस्तारक अभियान के तहत की जा रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत द्वारा भितरवार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहारी की बूथ क्रमांक 261 एवं ग्राम सांखनी के बूथ क्रमांक 262, 263 और 264 के अलावा बड़ी झाऊ के बूथ क्रमांक 265 पर बूथ विस्तारक, बूथ शक्ति केंद्र सहित उन पर गठित समितियों की संयुक्त बैठक लेते हुए कही।
प्रत्येक बूथ समिति को अपने स्तर पर मजबूती से कार्य करने की जरूरत है
वहीं उन्होंने उपस्थित बूथ शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को बूथ पर मजबूती के लिए लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी कामों को जनता तक पहुंचाने की बात करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ समिति का कर्तव्य होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं विधान लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक बूथ लेवल पर 51: से अधिक मत प्राप्त हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ समिति को अपने स्तर पर मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर उनका लाभ संबंधित पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत दिलाने और भाजपा की रीति और नीतियों से जोड़ने की बात कही।
अब प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान 2 प्रारंभ हो गया है
इस दौरान आयोजित भूत समिति की बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित है विधानसभा भितरवार के बूथ विस्तारक प्रभारी मंगल सिंह यादव ने कहा कि पिछले वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान चलाकर बूथ समितियों का गठन किया गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 5 लोगों की स्थाई टीम तैयार की गई थी। अब प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान 2 प्रारंभ हो गया है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ लेवल पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। भाजपा संगठन पूरी तरह से मजबूत है और हर वक्त चुनाव के लिए भी तैयार है। साथ ही श्री यादव ने दावा किया कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 51 प्रतिषत से अधिक मत प्राप्त कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह तभी संभव है जब हमारा बूथ और बूथ समितियां मजबूती हो से कार्य करेंगी। इस अवसर पर बूथ संयोजक राजेंद्र तिवारी बूथ प्रभारी विकास मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!