- जय भीम-जय भीम के नारों से गूंजा नगर, नगर के कोने-कोने से निकली अंबेडकर जयंती पर रैलियां

जय भीम-जय भीम के नारों से गूंजा नगर, नगर के कोने-कोने से निकली अंबेडकर जयंती पर रैलियां

करैरा तिराहे पर हुआ बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

विभिन्न राजनीतिक दलों सहित आमजन ने बाबा साहब को याद कर दी पुष्पांजलि

डबरा (बेजोड रत्न)। भितरवार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के मौके पर जय भीम-जय जय भीम के नारों से पूरा नगर अंबेडकर मय हो गया। नगर में धूमधाम के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। अंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार की सुबह से ही आसपास के गांवों से नगर में रेलियो और जुलूसों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान 96 ग्राम जाटव समाज सुधार समिति भितरवार एवं अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (मध्य प्रदेश अजाक्स) संभाग ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में नगर के करैरा तिराहे पर डॉ अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा की प्रतिस्थापना करते हुए सभी राजनीतिक दलों और अन्य वर्ग समुदाय के लोगों के द्वारा डॉ अंबेडकर को याद कर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

नगर में चारों तरफ नीला रंग जगह-जगह उड़ता रहा.........

इस दौरान नगर में एक दर्जन के लगभग डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते हुए बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा भव्य और धूमधाम से विशाल चल समारोह निकाला जिसका नगर में जगह-जगह जलपान करा कर स्वागत किया गया। इस दौरान निकाले गए बाबा साहब की जुलूस चल समारोह में हजारों महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए वही नगर में चारों तरफ नीला रंग जगह-जगह उड़ता रहा जिससे पूरा नगर नीले अंबर की तरह दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल भितरवार द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भारत देश एक नई उमंग भरी ऊर्जा के साथ नई दिशा में बढ़ रहा है.........

इस दौरान भाजपा नेता मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत, भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह राजे, मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांतीय महासचिव गौतम पाटिल, 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति अध्यक्ष रूपेंद्र वर्मा, समिति संयोजक एवं मध्य प्रदेश अजाक्स ग्वालियर के संभाग अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजोरिया आदि के द्वारा बताया गया कि बाबा साहब को संविधान के निर्माता हैं जिसकी वजह से आज सभी को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं, और भारत देश एक नई उमंग भरी ऊर्जा के साथ नई दिशा में बढ़ रहा है।

प्रशासन और पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क........

भितरवार तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा पूरी तरह से अपने दल बल के साथ मुस्तैद नजर आए तो वही पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर सतर्क दिखाई दिया। इस दौरान एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा के अलावा ग्वालियर से आया अतिरिक्त पुलिस बल और करहिया और बेलगढा पुलिस थानों का पुलिस बल अपने थाना अध्यक्षों के साथ पूरी तरह से सतर्क नजर आया तो वही संबंधित अधिकारी भी जुलूस चल समारोह में सड़क पर पैदल चलकर पसीने से तरबतर नजर आए।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag