- श्री गोविन्द ने बेटे की स्मृति में 4 व्हीलचेयर सौंपी अस्पताल प्रबंध को

श्री गोविन्द ने बेटे की स्मृति में 4 व्हीलचेयर सौंपी अस्पताल प्रबंध को

भिण्ड। समस्या तो सब देखते हैं लेकिन समस्या का समाधान खोजने वाले विरले ही होते हैं। इन्हीं चंद लोगों में से हैं श्रीगोविंद यादव। लगभग एक माह पहले श्री गोविंद स्वास्थ्य खराब होने के चलते जिला चिकित्सालय, भिण्ड में भर्ती हुए थे उस दौरान उन्हें अस्पताल में आवागमन हेतु व्हीलचेयर उपलब्ध न हो सकी। उन्होंने उसी दिन निश्चय किया कि जिला चिकित्सालय में व्हील चेयर उपलब्ध कराएंगे, और अब जब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके तो उन्होंने अपने वादे को यथार्थ रूप देते हुए 4 व्हीलचेयर अपने पुत्र स्वर्गीय भानु यादव की स्मृति में अस्पताल प्रबंधन को सौंपी। इस दौरान गोविंद यादव, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ यू .पी.एस.  कुशवाह, सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल, डॉ जे.एस. यादव, डॉ देवेश शर्मा, रामा कुशवाह, सुशील मोनू यादव, बबलू सिन्धी, रिंकी दुबे, वर्षा चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे। संजीवनी रक्तदान संगठन आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag