- भगवान गौतम बौद्ध की जयंती मनाई- राजौरिया

भगवान गौतम बौद्ध की जयंती मनाई- राजौरिया

घनश्याम बाबा
डबरा  (बेजोड रत्न ब्यूरो)। शुक्रवार को रामगढ स्थित कार्यालय पर भगवान् गौतम बौद्ध की जयंती महाराज सिंह राजौरिया जिला महामंत्री ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में मनाई गई। राजौरिया द्वारा गौतम बौद्ध के विचारो से अवगत कराया, उन्होंने बताया की बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। उन्होंने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दिए गए उपदेश, संदेश और विचार मनुष्यों को नैतिक मूल्यों के अलावा संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
वही इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुनीता महाराज सिंह राजौरिया द्वारा कहा गया की भगवान् गौतम बौद्ध ने हमे पंचशील सिधांत से अवगत कराया था, उनके विचार एवं शिक्षाएं हमें सदैव मानवता के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। इस मौके पर महाराज सिंह राजौरिया, सुनीता महाराज सिंह राजौरिया के अलावा लक्ष्मी कान्त वर्मा, नंदकिशोर कोरी, धनीराम, गजेन्द्र सिंह, सुनील, प्रेमबती, अमरसिंह, भगवानदास सेंगर, सूर्यभान सिंह कुशवाह, रवि शाक्य, रामनिवास बघेल, जीतू, भारत सिंह कुशवाह, प्रीतमसिंह, भगवानलाल कुशवाह, अशोक चोरसिया, मुकेश पाल, कृष्णकान्त राजे उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag