- गद्दार, भ्रष्टाचार और महंगाई से राहत दिलाने के वादे पर फोकस कर रही कॉग्रेस

भाजपा नहीं ढूढ पर रही है काट, 
भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव का समय दिन ब दिन करीब आता जा रहा है। वर्तमान मे कॉग्रेस जहॉ कर्नाटक चुनावी नतीजो से उत्साहित है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओ में भी जोश भर गया है। राजनैतिक गलियारो में जारी चर्चाओ को सुना जाये तो पता चलता है, कि चुनाव के लिये कांग्रेस काफी गोपनीय तौर पर आगे बढ़ते हुए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंप रही है। इसे लेकर यह खबर बाहर आ रही है कि कार्यकर्ता अचानक कई तहर से भाजपा की कमजोरियो को आमजन के बीच लाकर भाजपा की घेंराबदी करेगे। वहीं दूसरी और कर्नाटक नतीजो के बाद कांग्रेस सभी जिलों की समस्याओ के मुताबिक अलग-अलग वचन पत्र तैयार करने में लगी है। कांग्रेस का अधिकतर ध्यान ऐसे विधानसभा क्षेत्रों पर है, जहॉ से कॉग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक चुनाव लड़ेंगे। अदंरुनी सूत्रो की मानी जाये तो इनमें कॉग्रेस के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के वह सभी करीबी है, जिन्होने कॉग्रेस का साथ छोड़कर सरकार गिराने में अहम रोल अदा किया था। कांग्रेस नेता ऐसे नेताओ के लिये चुनाव में गद्दार शब्द का जमकर प्रयोग करेगीं। इसके साथ ही कांग्रेस की टीम ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के अवैध कारोबार सहित उनके परिवार और परिचितो के क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी जुटाई है, जिसे लेकर पार्टी सत्ता पक्ष पर पूरी तरह हमलावर होने की तैयारी में है। इस बीच राजनैतिक विशेषज्ञो के साथ ही चुनावी चौपालो पर यह चर्चा काफी जोरो पर चल रही है, कि वर्तमान में भाजपा कॉग्रेसं के महंगाई, गद्दार और भ्रष्टाचार जैसै आरोपो का जवाब देने के लिये पूरी तरह से तैयार नहीं है, और न ही इन आरोपो की काट ढूंढ पा रही है। हालांकि भाजपा नेताओ का कहना है कि वह विकास के साथ ही महिलाओ, छात्राओ और गरीबो के लिये सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ और विकास के मुददे पर जनता के सामने आयेगी।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag