-
मी लॉर्ड! कुरकुरे बिस्किट और फल भिजवा दीजिए... जेल में Mukhtar Ansari की एक और डिमांड, हंसने लगे जज
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के दिन मुश्किल से कट रहे हैं। खबर है कि अंसारी को जेल की रोटी पसंद नहीं आ रही है। कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने अच्छे खाने को लेकर जज से गुहार लगाई है। मुख्तार ने अपने लिए फ्रूट्स, कुरकुरे बिस्किट्स और अन्य खाने के सामान की अर्जी लगाई है।
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मुख्तार ने ऐसी डिमांड रखी हो। इससे पहले भी वह जेल में केले और लखनऊ के स्वादिष्ट आम भिजवाने की गुहार लगा चुका है। तब कोर्ट ने अंसारी को ये सब भेजने की इजाजत दे दी थी।अब जेल में बंद मुख्तार की खाने-पीने की मांगें बढ़ती जा रही हैं।
स्पेशल सेशन जज कमलकांत श्रीवास्तव की कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई चल रही थी। तभी अंसारी ने जज से कहा, मी लॉर्ड, मेरे वकील के द्वारा जेल में मुझे कुरकुरे बिस्किट, फल और खाने-पीने के सामान भिजवा दीजिए। मुख्तार की ऐसी डिमांड सुनकर जज भी हंसने लगे और चेयर से उठकर अपने चैंबर में चले गए।
अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि राज्य सरकार जेल में मुख्तार को खाने-पीने के सामान उपलब्ध नहीं करा रही है। वह बुजुर्ग आदमी हैं और बीमार चल रहे हैं। उन्हें फल, बिस्किट और अन्य खाने-पीने की चीजें उपलब्ध करानी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस संबंध में जरूरी आदेश दे दिया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!