- कांग्रेस नेता दैपुरिया ने मंत्री अरविंद पर साधा निशाना, कहा पेटी कॉन्टैक्ट पर चला रहे है अटेर

कांग्रेस नेता दैपुरिया ने मंत्री अरविंद पर साधा निशाना, कहा पेटी कॉन्टैक्ट पर चला रहे है अटेर

भिण्ड। भिण्ड में पांच विधानसभा है जिसमे अटेर आज भी सबसे पिछड़ी विधानसाभा क्षेत्र में आती है। जबकि भाजपा पिछले लगभग 19 सालो से काबिज है। जबकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मंत्री अरविंद भदौरिया की प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों में गिनती होती हैं। जगदीश मैरिज गार्डन में आयोजित प्रेसवार्ता में ये आरोप कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज देपुरिया ने लगाए। इस दौरान प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह,प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मुहम्मद कुरैशी, रामप्रकाश यादव, रणवीर सिंह भदौरिया,थानसिंह यादव भी उपास्थित रहे। श्री दैपुरिया ने कहा माननीय सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया ने ऐसा लगता है। जैसे अटेर विधानसभा पेटी कोन्टेक्ट पर अपने भाई को दे रखी हो । अटेर के विषय में सारे फैसले वही लेते है। जैसे अटेर की जनता ने जनप्रतिनिधि के रूप में माननीय अरविन्द सिंह जगह उनके भाई को चुना हो। जो हर कार्य में कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रहे है। श्री दैपुरिया ने सवाल करते हुए कहा प्रदेष सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री होने के वाबजूद भी विकास से अटेर क्षेत्र कोसो दूर है ।सहकारिता मंत्री प्रदेश के बडे मंत्रियों में गिने जाते है फिर भी अटेर को अपने कार्यकाल में एक फुलफ्रेश एस.डी.एम. तक पदस्थ न करा पायेे। अटेर क्षेत्र की समानीय जनता आज भी उनके कार्यकाल में प्रभारी एस.डी.एम. से काम चलाने को मजबूर है। उन्होंने कहा अटेर क्षेत्र में पी.डी.एस. वितरण की स्थिति दायनीय है। जब कि मंत्री जी ने कहा था। कि पी.डी.एस. में गडबडी मेरे लिये गौमांस खाने के बराबर है। फिर भी पीडीएस सिस्टम में भ्रष्टचार का बोलबाला है।कांग्रेस नेता ने  कहा मंत्री भदौरिया के कार्यकाल में जो भी तथा कथित विकास कार्य हुए हैं उनमें घनघोर भ्रष्ट्राचार हुआ है। कांग्रेस सरकार आने पर इनकी जांच सुनिश्चित कराई जावेगी। उन्होनें मंत्री भदौरिया पर तंज कसते हुए कहा जिले की सबसे विकसित विधानसभा लहार है, जबकि हमारे नेता डा.गोविंद सिंह विपक्ष के नेता है, जबकि शासन में होते हुए भी सबसे पिछड़ी विधानसभा अटेर है। उन्हे हमारे नेता डा.सिंह से सीख लेनी चाहिए क्षेत्र का  विकास  कैसे कराया जाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भिण्ड में अटेर को के लिए जाने वाला प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। इस पर आए दिन घंटे जाम के हालात बने रहते हैं। डबल इंजन की सरकार के बाबजूद एक ओवर ब्रिज भी नही दिला पाई। जबकि  भाजपा में सांसद संध्या राय,और पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद ब्रिज मंजूर करने का श्रेय लेते नजर आ रहे हैं। जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। 
कांग्रेस नेता दैपुरिया ने अटेर को नगर पंचायत का दर्जा देने और फूफ की गल्ला मंडी तत्काल शुरू  कराए जाने की मांग रखी। उन्होंने पीपरी सर्किल में पिथन पुरा पर टप्पा तहसील का दर्जा दिया जाने की भी मांग रखी। 
तुलनात्मक दृष्टि से कटारे ने भदौरिया से ज्यादा विकास किया
पत्रकारों के सवालों के जवाब में मनोज दैपुरिया ने कहा अटेर में विकास कार्यों की तुलनात्मक रूप से बात की जाए तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने वर्तमान मंत्री अरविंद भदौरिया से ज्यादा विकास किया बल्कि गुणवक्ता का भी ध्यान रखा था वर्तमान में जो विकास हुए हैं वो गुणवक्ताहीन और भ्रष्टचार से युक्त हुए हैं।
हेमंत से कोई मतभेद नहीं, दावेदारी करना सबका हक
प्रेसवार्ता में बैनर से पूर्व मंत्री राकेश चौधरी और पूर्व विधायक हेमंत कटारे के फोटो गायब थे इस पर पत्रकारों का जवाब देते हुए श्री दैपुरिया ने कहा मेरा किसी से कोई विवाद नही भूलबस बैनर में फोटो नही लग पाया। टिकट की दावेदारी हर कार्यकर्ता का अधिकार है। जिसे पार्टी टिकट दे हम उसके साथ हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag