- लल्लुओं को बता देना-2024 में राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या आ जाएं : सीआर पाटील

लल्लुओं को बता देना-2024 में राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या आ जाएं : सीआर पाटील

कच्छ | गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने आज कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया| कच्छ में भाजपा कार्यालय का उदघाटन करते हुए सीआर पाटील ने ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे’ कहनेवालों का जवाब देते हुए उन्हें लल्लू बताया| सीआर पाटील ने कहा कि कांग्रेस के लल्लुओं को बता देना मंदिर वहीं बनाएंगे|


 उन्होंने कहा कि 2024 में भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या आ जाना कांग्रेस से लल्लुओ| मंच से पाटील ने कहा कि कांग्रेसी 2024 में राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या आ जाएं| |


 गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने कांग्रेस को लल्लुओं की पार्टी बताया| जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मुद्दे पर सीआर पाटील ने कहा कि कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी दी थी| 


लेकिन ये नरेन्द्र मोदी और अमित शाह हैं, जो किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं है| भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर मेनिफेस्टों में किया अपना वादा पूरा कर दिया है| हम लोगों को ऐसा लगता था कि यह कब होगा कैसे होगा? लेकिन मोदी ही मुमकीन है|


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag