- मां बनी बेटी की सौतन: दामाद संग लिव इन में रहने की जिद पर अड़ी, परिवार देता रहा मर्यादा की दुहाई, पर वो न मानी

मां बनी बेटी की सौतन: दामाद संग लिव इन में रहने की जिद पर अड़ी, परिवार देता रहा मर्यादा की दुहाई, पर वो न मानी

लखनऊ। हरदोई जिले के अतरौली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी ही बेटी की सौतन बन गई। जब महिला की इन हरकतों के बाद पंचायत बुलाई गई तो भी महिला टली नहीं और वह दामाद के साथ लिव इन में रहने की जिद करने लगी। पंचों, पति व बेटा-बेटी के समझाने पर भी यह महिला नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही।


 जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के अतरौली इलाके का है। जहां के निवासी एक युवक ने 20 जून को अपनी बहन के पति के खिलाफ रहीमाबाद थाने में शिकायत की। युवक ने तहरीर में बताया कि उसका बहनोई उसकी मां को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है। 


युवक ने पुलिस को बताया कि बहनोई के साथ भागने से पहले मां घर में रखी नकदी और जेवर चुरा ले गई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की तलाश की। बीते बुधवार को पुलिस ने महिला और उसके दामाद को पकड़कर रहीमाबाद थाने ले आई। जहां पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। जब पुलिस को लगा कि विवाद बढ़ता ही जा रहा है तो पुलिस ने थाने के बाहर पंचायत कराने का फैसला लिया। इसके बाद रहीमाबाद थाने के बाहर पंचायत हुई। जहां महिला के पति, बेटा-बेटी और पंचों ने बहुत समझाया। सामाजिक मार्यादा की भी दुहाई दी, लेकिन वह नहीं मानी। 

यहे भी जानिये.........................


महिला अपने दामाद के साथ लिवइन में रहने की जिद पर अड़ गई। उसकी जिद के आगे पंचायत विफल हुई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने भी हार मान ली और उससे हमेशा के लिए सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए। फिर दोनों पक्षों ने रिश्ते तोड़ने का एक समझौता पत्र लिखकर थाने में दे दिया। महिला के बेटे का कहना है कि बहन ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी का प्रयास किया था। इलाज के बाद वह बच गई थी और फिर मां तीमारदारी के लिए लंबे समय तक बहनोई के घर पर रुकी थी। तभी दोनों में नजदीकी बढ़ गई और प्रेम-प्रसंग हो गया था।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag