- जसवेन्द्र सिंह जाट बने जाट संघ ग्वालियर के जिलाध्यक्ष

जसवेन्द्र सिंह जाट बने जाट संघ ग्वालियर के जिलाध्यक्ष

डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। शहर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर अर्रू डबरा पर जाट समाज के युवा एकत्रित हुए और सर्वसम्मति से जाट संघ के नवीन जिलाध्यक्ष ग्वालियर के दायित्व पर नियुक्त किया गया। इसी के साथ ही नवीन जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद जाट संघ के युवाओं को सर्वसम्मति से जिले की कार्यकारिणी में विभिन्न मुख्य दायित्वों पर नियुक्ति की। जिसमे उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम राणा, धर्मेंद्र जाट, सचिव पद दीपक जाट, कोषाध्यक्ष सतेंद्र राणा, संरक्षक प्रवेंद्र जाट, मीडिया प्रभारी अभिषेक जाट, सोशल मीडिया प्रभारी बिट्टू जाट और पिछोर मंडल अध्यक्ष दीपू जाट, उपाध्यक्ष पंकज जाट एवं चीनौर मंडल अध्यक्ष चरण जाट को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र बेरिया, उपेंद्र जाट, संजीव जाट, दिलीप जाट, लक्की पटेल सहित जाट समाज के युवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag