- खेती के विवाद को लेकर बम्हरौली गांव में चली गोली एक घायल गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर

खेती के विवाद को लेकर बम्हरौली गांव में चली गोली एक घायल गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर

गोहद। खेती के विवाद को लेकर बम्हरोली गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया है जानकारी के अनुसार फरियादी सचिन यादव पुत्र राजबहादुर सिंह यादव उम्र 22 साल निवासी बम्हरौली ने पुलिस को बताया कि आरोपीगढ़ मनोज यादव, धीरज यादव,भूपेंद्र यादव,विष्णु यादव निवासी बम्हरोली थाना मौ द्वारा खेती के विवाद को लेकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिससे धर्मवीर पुत्र नारायण सिंह यादव के हाथ में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत मौ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया घटना शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है गोली चलने की सूचना मिलते ही मौ थाना पुलिस एवं एसडीओपी सौरव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा मौ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag