- वंदे भारत पर छह महीने में 38 बार पथराव

वंदे भारत पर छह महीने में 38 बार पथराव

16 बार बदले गए कांच
भोपाल । रानी कमलापति स्टेशन से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली ट्रेन क्रमांक 20171-20172 वंदे भारत एक्सप्रेस पर छह महीने में 38 बार पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं आगरा से झांसी रेल खंड के बीच हुई हैं। इन घटनाओं में 30 बार ट्रेन की खिड़कियों पर लगे कांच को नुकसान हुआ है, जिनमें से 16 कांच अभी तक बदले गए हैं। गत रविवार को ट्रेन पर हुई पथराव की घटना के बाद आरपीएफ के जवान एक बार फिर सक्रिय हुए हैं।

Gwalior Railway News: छह महीने में 38 बार वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 30 बार  कांच फोड़े - Gwalior Railway News Stones pelted on Vande Bharat train 38  times in six months glass broken 30 times
गत रविवार को आगरा से झांसी रेलखंड पर हेतमपुर-सिकरौदा के बीच असामाजिक तत्वों ने निजामुद्दीन से ग्वालियर की ओर आ रही वंदे भारत ट्रेन के सी-13 कोच पर पत्थर मारे। इसके चलते कोच की सीट नंबर 50 का कांच टूट गया। पथराव होने के बाद ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन की ग्वालियर और झांसी स्टेशन पर जांच की गई। इससे पहले गत 23 अगस्त को भी सिथौली से संदलपुर के बीच ट्रेन पर हुए पथराव के चलते सी-9 कोच की 28 नंबर सीट का कांच टूट गया था।
ये भी जानिए...........
Gwalior Railway News: छह महीने में 38 बार वंदे भारत पर पथराव, 16 बार बदले  गए कांच - Gwalior Railway News Stones pelted at Vande Bharat 38 times in  six months glass replaced 16 times
हालिया घटना के बाद आरपीएफ ने ट्रेन पर पथराव करने वालों की तलाश शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रेल अधिकारियों के मुताबिक असामाजिक तत्व इस ट्रेन को विशेष तौर पर निशाना बनाते हैं। पथराव से ट्रेन का नुकसान पहुंच रहा है और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है।गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन शुरुआत से ही पत्थरबाजों के निशाने पर रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान इन घटनाओं को राजनीति से प्रेरित बताया था।
Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, विंडो  का शीशा टूटा - Stone pelting on Vande Bharat Express train Balrampur  Katihar district Window pane of bogey number C6

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag