- स्वीप गतिविधि के तहत् अटेर में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई

स्वीप गतिविधि के तहत् अटेर में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई

भिण्ड । विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधि में अनेक कार्य किए जा रहे है। स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड मनोज सरियाम के मार्गदर्शन में नैतिक मतदान के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता अभियान के तहत् स्वीप गतिविधियों के क्रम में जिले की विधानसभा अटेर में मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
महिलाओं को मतदान में भागीदारी बढ़ाने और लोकतंत्र में अपने मत की कीमत को समझने के लिए मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया गया। विधान सभा अटेर में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगता का आयोजन किया गया और मतदान के महत्व को समझाया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag