- महू भाजपा में विद्रोह बम फूटा , उषा ठाकुर के खिलाफ लामबंद हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

महू भाजपा में विद्रोह बम फूटा , उषा ठाकुर के खिलाफ लामबंद हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

इन्दौर /आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महू विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक और वर्तमान शिवराज सरकार में मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ महू भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध उस समय उजागर हों गया जब दशहरा मिलन कार्यक्रम में महू की गौशाला परिसर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। देखने वालों ने तो इसे दशहरा मिलन के बहाने उषा ठाकुर विरोध कार्यक्रम का नाम दे दिया। कार्यक्रम में मंच से महू भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव, अशोक सोमानी, रामकरण भामर, शेखर बुंदेला आदि ने कार्यकर्ताओं की और से बात रखी।
No Image



महू गौशाला प्रांगण में उषा ठाकुर को दोबारा टिकिट दिए जाने के खिलाफ एकजुट हुए सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से नेताओं ने उषा ठाकुर के कार्यकाल को पूरी तरह बोगस बताते हुए भाजपा हाईकमान से तत्काल टिकट बदलने की मांग करते हुए स्थानीय प्रत्याशी को टिकिट देने की मांग की।  सभा को संबोधित किया राधेश्याम यादव, अशोक सोमानी, शेखर बुंदेला, रामकरण भामर और कुछ आदिवासी सरपंचों ने। 
यादव ने कहा की जिस उषा ठाकुर ने मुझ जैसे नेता को महू की समस्याओं और पार्टी हित में बात करने का समय बीते पांच साल में नहीं दिया, उसके लिए मेरे पास कैसे समय हो सकता है? 
ये भी जानिए..........

No Image
अन्य नेताओं ने भी जमकर भड़ास निकाली। पूरे समय उषा ठाकुर के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ किए गए भेदभाव, प्रताड़ना आदि का जिक्र किया जाता रहा वहीं बीच बीच में उपस्थित लोगों ने भी टिप्पणी करके ठाकुर के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।  महू में भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर के खिलाफ खिलाफत का बिगुल जोरदार तरीके बजाते नेताओं ने भाषणों की आड़ में 30 अक्टूबर से पहले भाजपा आलाकमान को टिकिट बदलने का अल्टीमेटम भी दे डाला। कार्यक्रम में कई भाजपा के नेता, असंख्य कार्यकर्ता, मुस्लिम कार्यकर्त्ता, महिला कार्यकर्त्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
No Image

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag