- बाइडन के घर के ऊपर उड़ने लगा विमान, अमेरिकी फाइटर जेट्स ने घेरकर नीचे उतारा

बाइडन के घर के ऊपर उड़ने लगा विमान, अमेरिकी फाइटर जेट्स ने घेरकर नीचे उतारा

वॉशिंगटन । जो बाइडन के घर के ऊपर एक ‎विमान उड़ने के समाचार ‎मिले हैं। हालां‎कि उसे अमे‎रिकी फाइटर जेट्स ने घेरकर नीचे उतार ‎दिया। ‎मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के डेलावेयर में शनिवार को एक सिविलियन विमान नो फ्लाई जोन में घुस गया, जिसके बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उसे फौरन रास्ते से हटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन विलमिंगटन में स्थित अपने घर पर मौजूद थे। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी के हवाले से मी‎डिया में यह जानकारी आई है। गुग्लील्मी ने कहा कि सिविलियन विमान दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) के तुरंत बाद विलमिंगटन के उत्तर में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया।


अपने घर में थे जो बाइडन, ऊपर से उड़ने लगा एक विमान, अमेरिकी फाइटर जेट्स ने  घेरकर नीचे उतारा - US fighter jets scramble after plane violated restricted  airspace near Bidens home
 मी‎डिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाकू विमानों को एहतियात के तौर पर रोका गया। गुग्लील्मी ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से पास के हवाई अड्डे पर उतर गया। दोपहर 2 बजे के तुरंत बाद, एक नागरिक विमान ने विलमिंगटन, डेलावेयर के उत्तर में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में इसका कोई असर नहीं पड़ा। सीक्रेट सर्विस और फरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एजेंटों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पिछले साल भी अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक होने की खबर सामने आई थी। 

ये भी जानिए...........
USA: American fighter jets scramble after plane violated restricted  airspace near President Joe Biden's home in Delaware - US: बैन एयरस्पेस में  घुसा विमान, राष्ट्रपति के घर के पास भरने लगा उड़ान;
उस समय भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित घर के ऊपर से एक छोटा प्राइवेट विमान नो फ्लाई जोन में घुस गया था, जिसकी वजह से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। उस वक्त जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन घर में ही थे। किसी हमले की आशंका को देखते हुए फौरन उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया। बाइडन की सुरक्षा व्यवस्थाओं में यह चूक चिंता का विषय इसलिए भी है, क्योंकि इन दिनों अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास के पास नो फ्लाई जोन में घुसा विमान,  एक्शन में आ गए फाइटर जेट्स | plane violated restricted airspace near  american president joe biden home |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag