- राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी - तुष्टीकरण करने वालों को आतंकवाद दिखाई नहीं देता

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी - तुष्टीकरण करने वालों को आतंकवाद दिखाई नहीं देता

- किसी ने कभी कल्पना नहीं होगी जम्मू-कश्मीर धारा 370 से मुक्त होगा
अहमदाबाद | केवडिया में बनी दुनिया की सबसे विराट प्रतिमा स्टैच्यू यूनिटी पर सरदार वल्लभाई पटेल की जन्म जयंति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्पाजंलि अर्पण कर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए| राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवडिया में एकता परेड का आयोजन किया जाता है और प्रधानमंत्री हर साल इसमें शिरकत करते हैं| समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के विकास में तुष्टीकरण की राजनीति सबसे बड़ा अवरोध है|
तुष्टिकरण की सोच आतंकियों को बचाने के लिए अदालत तक पहुंच जाती है, केवड़िया  में बोले PM मोदी - Gujarat Kevadiya Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti PM Modi  said that thought of appeasement


 तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले मानवता के दुश्मनों के साथ देने में तनिक भी संकोच नहीं करते| तुष्टीकरण का विचार इतना खतरनाक है कि वह आतंकियों को बचाने के लिए आंदोलन करने पर उतर आते हैं| आतंकवादियों के लिए ऐसे लोग आधी रात को कोर्ट खुलवाने से भी पीछे नहीं हटते| मतलब तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को आतंकवाद दिखाई ही नहीं देता| पिछले कई दशक इस वास्तविकता के गवाह हैं कि तुष्टीकरण करने वाले कभी भी आतंकवाद और उसका क्रूरता पर विचार नहीं करते| इतना ही नहीं ऐसे लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने से बचते हैं और अगर कोई करता है तो उसमें बाधा डालते हैं| पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के संकट के बीच भी हमारे राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं| आज समूची दुनिया में उथल पुथल है| किसी ने कल्पना तक नहीं की होगा कि जम्मू-कश्मीर कभी धारा 370 से मुक्त हो पाएगा| 
ये भी जानिए...........
हमारी विकास यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट है तुष्टिकरण की राजनीति", सरदार  पटेल की जयंती पर बोले पीएम मोदी - Bharat Express Hindi

आज जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक मुक्त खुली हवा में सांस ले रहे है| उन्होंने कहा कि केवडिया में इतना कुछ बदल जाएगा, इस बारे में भी किसी ने सोचा नहीं होगा| कोरोनाकाल के बाद कई देशों की स्थिति बद्दतर हो चुकी है और कई देश भीषण महंगाई का सामना कर रहे हैं| कई देशों में बेरोजगारी बढ़ी है| बावजूद इसके विषम परिस्थितियों में भी हमारा देश आगे बढ़ रहा है| देश में गरीबी कम हो रही है और इसके शीघ्र खत्म होने का हमें पूरा विश्वास है| देशवासियों के लिए मौजूदा समय काफी महत्वपूर्ण है| बता दें कि नर्मदा जिले के केवडिया में नर्मदा बांध क निकट स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बने पांच साल हो चुके हैं| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उदघाटन किया था| 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा है| पीएम मोदी ने आज सरदार पटेल को पुष्पाजंलि अर्पण करने के बाद एकता परेड समारोह में शामिल हुए| एकता परेड में बीएसएफ और विभिन्न राज्यों की पुलिस की मार्चिंग टीमों में भाग लिया|
कुछ राजनीतिक दल देश के विकास को रोकने का एजेंडा चला रहे हैं: प्रधानमंत्री |  Udaipur Kiran

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag