-
केरल व तमिलनाडु में बारिश के आसार, दिल्ली के आसमान में छाएगी धुंध
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 02 नवंबर से बारिश का एक नया दौर जारी होने वाला है। हालांकि यहां पर 03 नवंबर को दोनों राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, देश के बाकी राज्यों में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
देश की राजधानी दिल्ली को लेकर आईएमडी ने कहा है कि यहां हल्का कोहरा होने की संभावना बन रही है। हालांकि दिल्ली के आसमान में सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने कहा कि इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। लखनऊ में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के मुताबिक, आज तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!