- डब्ल्यूसीआर की पहली महिला जीएम बनी शोभना बंदोपाध्याय

डब्ल्यूसीआर की पहली महिला जीएम बनी शोभना बंदोपाध्याय

- मध्य, दक्षिण पूर्व, उत्तर रेलवे के विभिन्न मण्डलों के साथ रेलवे बोर्ड में भी रह चुकी है पदस्थ
भोपाल । पश्चिम मध्य रेलवे की पहली महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने पदभार ग्रहण किया। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स (आईआरएसएसई) 1987 बैच की शोभना बंदोपाध्याय ने सादगी पूर्ण ढंग से कार्यालय पहुंची और महाप्रबंधक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती बंदोपाध्याय पश्चिम मध्य रेलवे में जीएम जैसे महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण करने वाली पहली महिला रेल अधिकारी हैं। इससे पहले शोभना बंदोपाध्याय रेलवे बोर्ड में प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (विजिलेंस) के पद पर कार्यरत थी।शोभना बंदोपाध्याय ने मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न मण्डल के साथ-साथ उत्तर रेलवे के मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। 
WCR की पहली महिला GM : श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने महाप्रबन्धक का कार्यभार  ग्रहण किया news in hindi
शोभना बंदोपाध्याय के लिए पश्चिम मध्य रेलवे नया नहीं है। इससे पहले ये संकेत एवं दूरसंचार विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रही है। शोभना बंदोपाध्याय भारतीय रेलवे की ऐसी विशिष्ट महिला इंजीनियर्स में से एक हैं जिन्हें रेलवे परिचालन प्रबंधन, प्लानिंग, डिजाइन और नियंत्रण, रख-रखाव, निर्माण और विभिन्न परियोजना प्रबंधन में समृद्ध अनुभव प्राप्त है। पश्चिम मध्य रेलवे की जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय के कामकाजी बुनियादी ढांचे के विकास, आईटी, सिग्नल एवं टेलीकॉम सम्पत्तियों के आधुनिकीकरण, व्यवसाय विकास और ग्राहक सेवा, संरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया है।
WCR की पहली महिला GM : श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने महाप्रबन्धक का कार्यभार  ग्रहण किया news in hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag