-
भारत ही नहीं इन देशों में भी दिवाली पर रहता हैं नेशनल हॉलीडे
इंडोनेशिया में दीवाली भारत की तरह मनाई जाती
नई दिल्ली । दिवाली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस पर्व को फेस्टिवल ऑफ लाइट भी कहा जाता है। ये पर्व न सिर्फ भारत में मनाया जाता है, बल्कि दुनिया के बाकी देशों में भी मनाया जाता है। जहां इंडोनेशिया में दिवाली बड़ी बात है। इस त्यौहार के दौरान यहां की जाने वाली लगभग सभी रस्में भारत के समान हैं। इंडोनेशिया में दिवाली के दिन नेशनल हॉलिडे रहता हैं। फिजी में काफी संख्या में भारतीय लोग रहते है। इसकारण यहां दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। फिजी में भी दिवाली एक नेशनल हॉलिडे है। इस दौरान लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाते हैं। मॉरीशस में हिंदू समुदाय आबादी का लगभग 50 फीसदी है, इसलिए यहां दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है।
मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के नाम से जाना जाता है, जबकि रीति-रिवाज भी भारत में अपनाए जाने वाले तरीकों से थोड़े अलग हैं। इस दिन लोग सुबह तेल से नहाते हैं और फिर पूजा करने के लिए मंदिरों में जाते हैं। हालांकि मलेशिया में पटाखों की बिक्री पर बैन है। इतना ही नहीं श्रीलंका भी दिवाली बहुत उत्साह से मनाता है और ये देश के सबसे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। चूंकि ये त्यौहार विशेष महत्व रखता है, इसलिए इस दिन को नेशनल हॉलिडे रखा जाता है।
नेपाल में दिवाली को तिहाड़ के नाम से भी जाना जाता है। नेपाल में दीवाली को बहुत धूमधाम से मनाता है। लोग घरों को दीया से सजाते हैं और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दिवाली नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है। सिंगापुर में दिवाली बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान यहां का माहौल बिलकुल भारत की तरह होता है। कनाडा में भी दिवाली का पर्व काफी धूमधाम से मनाता है। लेकिन यहां नेशनल हॉलिडे नहीं होता है। इसके बावजूद भारतीयों की अच्छी-खासी तादाद होने से लोग पर्व को मनाते हैं। यूनाइटेड किंगडम में कई शहर हैं, जहां दिवाली को काफी हर्षोउल्लाहस के साथ मनाया जाता है। इन शहरों में लीचेस्टर और बर्मिंघम शामिल है। यहां हिंदुओं की संख्या काफी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!