- विश्वकप में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड बना

विश्वकप में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड बना


नई दिल्‍ली । श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल डेडिंस के बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में छक्का लगाते ही 2023 विश्वकप में सबसे अधिक 464 छक्के लग गये हैं। इससे पहले सबसे अधिक छक्कों का रिकार्ड 2015 विश्वकप में बना था। तब 463 छक्के लगे थे। वहीं इस विश्वकप के 37 मैचों में ही अब तक इतने छक्‍के लग गये हैं। वहीं आज हुए 38 वें मैच में एक छक्का लगाते ही नया रिकार्ड बन गया। .इस विश्कप से पहले दो विश्वकप ही ऐसे रहे हैं जिसमें अब तक 400 से अधिक छक्‍के लगे हैं। साल 2015 के विश्वकप में  प्रशंसकों को 463 छक्के देखने को मिले थे। इन दो वर्ल्‍डकप के अलावा 2007 और 2019 के इस टूर्नामेंट में छक्‍कों की संख्‍या 350 से अधिक थी। वहीं साल 2007 के वर्ल्‍डकप में 373 और 2019 के विश्वकप में 357 छक्‍के ही लगे थे।

सबसे पहले हुए 1975 और 1979 विश्वकप में सबसे कम 28 छक्‍के लगे थे जबकि  1983 में इनकी तादाद बढ़कर 1983 पहुंच गयी थी। 1987 में 126 छक्‍के और 1992 में 93 छक्‍के लगे जबकि 1996 में 148 छक्‍के लगे। वहीं 1999 विश्वकप में  153 छक्‍के और 2003 में 266 छक्‍के लगे। 2007 में इनकी संख्या बढ़ 373 तक पहुंच गयी। साल 2011 में 258 छक्‍के.

IND vs AFG: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने  रोहित शर्मा, टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड | Jansatta

ये भी जानिए..................

- कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज उन्हें कुछ साबित करने की जरुरत नहीं : पोंटिंग

Top 5 Players With Most Sixes In ODI World Cup Rohit Sharma Stats Sports  News | World Cup 2023: वर्ल्ड कप में छक्कों के बादशाह बनेंगे रोहित शर्मा,  अद्भूत रिकॉर्ड से चंद कदम दूर

वहीं 2015 में  463 छक्‍के लगे। 2019 में इनकी संख्या घटकर 357 छक्‍के तक पहुंच गयी। इस विश्वकप में सबसे अधिक छक्‍के भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने लगाये हैं। रोहित ने अब तक 8 मैचों में अब तक 22 छक्‍के लगाये हैं। वहीं  सात मैचों में 20 छक्‍कों के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दूसरे और 18-18 छक्‍कों के साथ पाकिस्‍तान के फखर जमां )और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक इस सूची में संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर हैं। 
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले घातक बल्लेबाजों की लिस्ट -  India TV Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag