- पीकेएल में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं नवीन कुमार

पीकेएल में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं नवीन कुमार


मुंबई। प्रो कबड्डी लीग का दसवां सत्र अगले माह 2 दिसंबर से शुरु होगा। कुछ ही साल में ये भारत में दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग बन गयी है। इसका कारण लीग में नवीन कुमार जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। नवीन छठे सत्र से आज तक दिल्ली के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। इतना ही नहीं प्रो कबड्डी लीग के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में 5 फीट 10 इंच लंबे इस रेडर का नाम शामिल है, जिसने 2018 में अपने डेब्यू के बाद से ही लीग में कमाल कर दिया था। 

5 चौंकाने वाले रिकॉर्ड जो साबित करते हैं कि नवीन कुमार पीकेएल के  सर्वश्रेष्ठ रेडर हैं

साल 2021 में 500 रेड अंक हासिल करने में इस खिलाड़ी को केवल 47 मैच लगे। इस प्रकार वह पीकेएल में यहां तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब दबंग दिल्ली केसी के साथ अपने पांचवें सीज़न में नवीन उत्साह से भरे हुए हैं और टीम के लिए ऐतिहासिक 10वें सीज़न अभियान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 23 वर्षीय नवीन ने कहा, क्रिकेट के बाद यह उन लीगों में से एक है, जिसने 10 साल पूरे कर लिए हैं। हर साल रोमांचक नई प्रतिभाओं के आने और मौजूदा खिलाड़ियों के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से लीग फैंस के बीच काफी लोकप्रिय बन गई है।

ये भी जानिए...................

- भारत में मिले समर्थन से ही विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन कर पाये : शाहिदी

Naveen Kumar: Pro Kabaddi League: 5 खिलाड़ियों जिन्होंने PKL के अपने पहले  ही सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए

पीकेएल ने अपनी स्थापना के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। 8 टीमों से 12 तक, 8 शहरों से 12 तक। यह कबड्डी के खेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमने पिछले 10 वर्षों में पीकेएल की बदौलत कबड्डी को पहले की तरह लोकप्रिय होते देखा है। पीकेएल में अपने समय के सबसे अच्छे पल को याद करते हुए नवीन ने कहा, यह सीजन 8 में वह क्षण होगा, जब हमने पहली बार ट्रॉफी जीती थी। यह मेरी अब तक की सबसे अविस्मरणीय यादों में से एक है। 
नवीन कुमार जीवनी | आयु, पीकेएल, परिवार, रेड अंक, टैकल

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag