जबलपुर, । ओल्ड पेंशन स्कीम की मांगों को लेकर सतत आंदोलन जारी है चाहे वह केंद्रीय कर्मचारी हो या राज्य सरकार के कर्मचारी सभी पुरानी पेंशन बहाली हेतु लामबंद है विगत दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में १० अगस्त और १ अक्टूबर को जंगी प्रदर्शन किया गया था। अब सुरक्षा संस्थानों में ओल्डपेंशन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी की जा रही है। समर्थन जुटाने के लिए रेलवे डिफेंस व अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी यूनियन द्वारा २१ से २३ नवंबर के बीच मतदान कराया जाएगा। ७५ प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों ने अगर हड़ताल के पक्ष में मतदान किया तो नए साल में केंद्रीय कार्यालयों में निश्चित तौर पर अनिश्चितकालीन हडताल प्रारंभ होगी। जीसीएफ मीडिया प्रभारी उत्तम विश्वास के द्वारा दी गई
जानकारी के अनुसार आगामी २१ नवंबर से २३ नवंबर से बीच डिफेंस रेलवे एवं अन्य विभाग द्वारा अपने कर्मचारियों से अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु मतपत्र लिए जाएंगे ७५ प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों ने अगर अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में अपना मत दिया तो संभवत: आगामी जनवरी माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया जाएगा ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के अध्यक्ष एसएन पाठक द्वारा कहा गया ओल्ड पेंशन बहाली हेतु कई आंदोलन किए गए मगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है ऐसे में कर्मचारियों के सामने हड़ताल के सिवा कोई विकल्प नहीं है
ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य अंबरीश सिंह एवं अर्नब दास गुप्ता ने कहा कि सरकार आयुध कर्मचारियों को ७ भागों में बांटकर हमारी ताकत को कम करने की कोशिश किया है मगर हम आंदोलन के जरिए हमारी एकता का परिचय देंगे। रोहित यादव, राजा पांडे, नितेश सिंह, असीम दुबे, राकेश दुबे, पुष्पेंद्र इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल के संबंध में मतदान हेतु लोगों को जानकारी दी।