आप सोच रहे होंगे कि इतने छोटे बच्चे को सिगरेट की लत लगी कैसे होगी? दरअसल इसमें गलती उसके माता-पिता की ही है। छोटी सी उम्र में ही उसके पिता ने मज़ाक-मज़ाक में बच्चे को पीने के लिए सिगरेट दे दी। ऐसा उन्होंने कई बार किया और धीरे-धीरे बच्चा स्मोकिंग का आदी हो गया। वो दिन में 40-40 सिगरेट पी जाने लगा। आखिरकार उसे सुधारने का ज़िम्मा इंडोनेशिया की सरकार ने लिया।बच्चे की मां ने बताया कि स्मोकिंग छुड़ाना आसान नहीं था।
पहले वो सिगरेट छोड़ने के लिए खिलौनों की ज़िद करता था। जब उसे ये नहीं मिलते थे तो खुद को चोट पहुंचाने लगता। आखिरकार बच्चे को काबू करने के लिए मां उसे सिगरेट दे देती थी। जब उसने स्मोकिंग छोड़ी, तो उसका सिर भारी रहता था और चिड़चिड़ापन बढ़ गया। उसकी भूख बढ़ गई और वो जमकर फास्टफूड खाता। इंडोनेशिया के बाल विकास मंत्रालय ने इस मामले का संज्ञान लिया और साल 2017 तक सिगरेट छोड़ने के बाद वो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहा था। वो काफी स्वस्थ हो चुका था। मालूम हो कि सिगरेट पीना किसी की भी सेहत के लिए फायदेमंद तो नहीं है। इस बात को सिगरेट के पैकेट पर लिखा भी जाता है और लोग कई बार सुनते भी रहते हैं, वो बात अलग है कि वो इसे अनसुना कर देते हैं।