लंदन। दुनिया में मशहूर स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की एक पेंटिंग की कीमत ने पूरी दुनिया को चौका दिया है। उनकी ये पेंटिंग की दुनिया दीवानी है। लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि उनकी मशहूर पेंटिंग ‘वुमन विद अ वॉच’ की कीमत 13.9 करोड़ डॉलर में बिकी। भारतीय रुपये में देखें तो यह कीमत 11.57 अरब से भी ज्यादा है। यह पिकासो की किसी पेटिंग के लिए चुकाई गई दूसरी सबसे ऊंची कीमत है। इसी के साथ ‘वुमन विद अ वॉच’ इस साल नीलामी में बिकने वाली सबसे कीमती कलाकृति बन गई है। इसे खरीदने के लिए अमीरों ने दौलत की बाजी लगा दी थी।
नीलामीकर्ता सोथबी के अनुसार, ऑक्शन के लिए रखे जाने से पहले पेंटिंग की कीमत 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक थी। यह हंसमुख, भावुक त्याग से भरी अद्भुत पेंटिंग है। पहले यह पेंटिंग एमिली फिशर लैंडौ के पास थी, जिन्होंने इसे 1968 में खरीदा था। पिकासो के गोल्डन म्यूज़ के रूप में जानी जाने वाली मैरी-थेरेसी वाल्टर 17 वर्ष की थीं जब वह पेरिस में 45 वर्षीय पिकासो से मिलीं। फिर उन्हें प्यार हो गया। जबकि उनकी शादी एक यूक्रेनी बैलेरीना ओल्गा खोखलोवा से हुई थी। इसके बाद वाल्टर पिकासो की कई पेंटिंग्स का विषय बनीं। 1932 की उनकी कृति फेम न्यू काउची भी इनमें से एक है, जो 2022 में नीलाम हुई थी। तब इसकी कीमत 67.5 मिलियन डॉलर लगाई गई थी।
खबरों के मुताबिक इससे पहले 2015 में पिकासो की एक पेंटिंग करीब 15 अरब रुपए से ज्यादा में नीलाम की गई थी। ‘वुमन विद अ वॉच’ को पाब्लो पिकासो ने 1932 में बनाया था। उन्होंने इस पेंटिंग में फ्रांस की मॉडल मैरी-थेरेसी वाल्टर को पेंट किया है। मरी पिकासो की प्रेमिका भी थीं और पिकासो ने अपनी कई कलाकृतियों में उन्हें जगह दी है। पेटिंग में मरी को सिंहासन जैसी कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है। नीलामी में जाने से पहले इस पेटिंग की कीमत 12 करोड़ डॉलर आंकी गई थी।