- फ्लैशलाइट फिश सबसे अजीबोगरीब मछली

फ्लैशलाइट फिश सबसे अजीबोगरीब मछली


-अंधेरे में चलती है टॉर्च लेकर 


लंदन । दुनिया की सबसे अजीबोगरीब मछली है फ्लैशलाइट फिश। इनकी आंखों के नीचे एक बायोल्यूमिनसेंट ऑर्गन होता है, जो चमकदार नीली-हरी रोशनी निकालता है, जिसके कारण इसे लालटेन-आई मछली नाम से भी जाना जाता है। अब इसी अनोखी मछली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

 

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब मछली, अंधेरे में 'टॉर्च' लेकर है चलती, इतनी है  अद्भुत… जानकर होंगे हैरान! – News18 हिंदी

वीडियो में चमकती लाइट को देखने से ऐसा लगता है कि मानो ये मछलियां अपने साथ टॉर्च लेकर चल रही हों। यह वीडियो देखने में बड़ा ही अद्भुत है। इस फ्लैशलाइट फिश का साइंटिफिक नाम एनोमालोपिडे है। ये मछलियां बहुत ही अद्भुत होती हैं कि इनकी खूबियों के बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। फ्लैशलाइट मछलियां रात्रिचर और गुप्त होती हैं, इसलिए इन्हें बहुत कम देखा जाता है। इनका शरीर नीले रंग के साथ गहरा काला होता है। वीडियो में देखा जा सकता है अंधेरा होने पर ये मछलियां पानी में गायब सी हो जाती हैं, केवल इनकी आंखों की नीचे का बायोल्यूमिनसेंट ऑर्गन ही चमकता है। 

ये भी जानिए..................

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब मछली, अंधेरे में 'टॉर्च' लेकर है चलती, इतनी है  अद्भुत… जानकर होंगे हैरान! – News18 हिंदी

- जेल में बंद इमरान की दो और मामलों में गिरफ्तारी

फ्लैशलाइट मछली शिकारियों से बचने के लिए अपनी रोशनी कम कर सकती हैं और अपनी प्रजाति की मछलियों के साथ कम्युनिकेट करने के लिए लाइट का इस्तेमाल करती हैं। ये मछलियां इंडो-पैसिफिक महासागर और कैरेबियन सागर में पाई जाती हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैशलाइट मछली के लाइट ऑर्गन में लाखों बायोल्यूमिनसेंट बैक्टीरिया होते हैं, जो लगातार नीली-हरी रोशनी पैदा करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये मछलियां अपने द्वारा उत्पन्न लाइट की तीव्रता को कंट्रोल यानी कम, ज्यादा या बंद भी कर सकती हैं।  
दुनिया की सबसे अजीबोगरीब मछली, अंधेरे में 'टॉर्च' लेकर है चलती, इतनी है  अद्भुत… जानकर होंगे हैरान! – News18 हिंदी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag