- योग खेल चैं‎पियन‎शिप में ईश्वर शर्मा ने स्वीडन में जीता स्वर्ण पदक

योग खेल चैं‎पियन‎शिप में ईश्वर शर्मा ने स्वीडन में जीता स्वर्ण पदक


लंदन ।  13 वर्षीय भारतीय मूल के ईश्वर शर्मा ने यूरोपीय योग खेल चैम्पियनशिप में योग की विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वीडन में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के सेवेनओक्स के ईश्वर ने तीन साल की उम्र में अपने पिता को देखकर योग का अभ्यास करना शुरू किया था। वे पहले भी कई विश्व योग चैंपियनशिप जीत चुके हैं। उन्होंने कोविड में 14 देशों में बच्चों के लिए दैनिक कक्षाओं का संचालन किया था। पिछले सप्ताहांत उन्होंने स्वीडन के माल्मो में अंतरराष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित यूरोपीय प्रतियोगिता में लड़कों के 12-14 आयुवर्ग में यूरोप कप 2023 जीता। इस उपल‎ब्धि पर उनके परिवार ने कहा कि ईश्वर को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए योग का संदेश फैलाने का शौक है।

ये भी जानिए...........

- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाला वोट

 

 

इसके पहले ईश्वर ने कोविड लॉकडाउन के दौरान 14 देशों में 40 बच्चों के लिए दैनिक योग कक्षाओं का संचालन किया था। इसके लिए उन्हें तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पॉइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया था। जॉनसन ने शर्मा को लिखे 2021 के एक व्यक्तिगत पत्र में कहा था, आपने लॉकडाउन के दौरान विश्व स्तर पर सैकड़ों बच्चों के लिए योग का आनंद पहुंचाया है। मैं विशेष रूप से यह सुनकर प्रेरित हुआ कि आपने किस प्रकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उस गतिविधि का आनंद लेने में मदद की है, जिसका आप आनंद लेते हैं और उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। बता दें ‎कि उन्होंने योग के प्रति अपने योगदान के लिए पांच विश्व चैंपियनशिप और हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ब्रिटिश सिटीजन यूथ अवार्ड जीता है। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag