- पंड्या की मुंबई इंडियंस में संभावित वापसी को अश्विन ने बताया स्वर्णिम करार

पंड्या की मुंबई इंडियंस में संभावित वापसी को अश्विन ने बताया स्वर्णिम करार


चेन्नई । हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल होने की चर्चा पर भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि अगर इसमें कोई सच्चाई है, तो यह एक स्व‎‎‎र्णिम करार होगा। उन्होंने कहा ‎कि हा‎र्दिक पांच बार के आईपीएल चैंपियन हैं और उनके लिए सोने के तमगे की तरह है। आईपीएल की ‘ट्रेडिंग विंडो कई रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़ कर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स में लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुंबई की फ्रेंचाइजी इस 30 वर्षीय खिलाड़ी के लिए 15 करोड़ रुपये से अधिक की रकम खर्च करने के लिए तैयार है। अश्विन ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में कहा, ‘अगर यह सच है तो मुंबई ने कमाल के खिलाड़ी को हासिल किया है। यह कैश डील है तो ऐसे में मुंबई अपना कोई भी खिलाड़ी गुजरात को नहीं दे रहा है। अश्विन ने कहा ‎कि मुंबई इंडियंस ने कभी भी खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी हुआ है। लेकिन, अगर हार्दिक वापस जाता है तो मुंबई की टीम कैसी दिखेगी? वह मुंबई के बड़े खिलाड़ी हैं और उसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें तैयार किया है। 

मुंबई इंडियंस ने स्वर्णिम करार हासिल किया: अश्विन ने पंड्या की संभावित वापसी  पर कहा | LatestLY हिन्दी

 

उन्होंने कहा ‎कि आईपीएल में ऐसा तीन बार हुआ है जब एक कप्तान को ट्रेड किया गया है। पहला मैं, दूसरा अजिंक्य रहाणे और अब हार्दिक पांड्या। गौरतलब है ‎कि पंड्या ने आईपीएल करियर का आगाज मुंबई की टीम के साथ 2015 में किया था। वह इस फ्रेंचाइजी के साथ 2021 तक रहे। उन्हें 2022 के सत्र से पहले ‘रिलीज कर दिया गया था। गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद हार्दिक ने आईपीएल की इस नई टीम को लगातार दो बार इस टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया। इनमें अपने पदार्पण सत्र में गुजरात की टीम ने खिताब भी जीता था। अश्विन ने कहा ‎कि हमारे और हार्दिक के बीच एकमात्र अंतर यह है कि वह आईपीएल विजेता कप्तान है। उनके जाने से गुजरात टाइटंस का संतुलन पूरी तरह से बदल जाएगा। 

ये भी जानिए..................

मुंबई इंडियंस ने स्वर्णिम करार हासिल किया: अश्विन ने पंड्या की संभावित वापसी  पर कहा | LatestLY हिन्दी

- धोनी को 2019 में ‎किया था रन आउट, आज भी ‎मिल रही धम‎कियां

अश्विन ने कहा ‎कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक और पांड्या हो सकता है। लेकिन, मुंबई को अब क्या करने की ज़रूरत है क्योंकि पंड्या 15 करोड़ के खिलाड़ी हैं, उन्हें इस खिलाड़ी को टीम में सुनिश्चित करने के लिए अपना पर्स खाली करना होगा।  अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या मुंबई की टीम ने आठ करोड़ रुपए में खरीदे गए जोफ्रा आर्चर को रिलीज करने का फैसला किया है? आर्चर पिछले कुछ सत्र के दौरान चोटिल रहे हैं। आईपीएल संचालन समिति ने सभी फ्रेंचाइजी के पर्स में अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद मुंबई आगामी छोटी नीलामी में में 5.50 करोड़ रुपए के साथ भाग लेगा। 

मुंबई इंडियंस ने स्वर्णिम करार हासिल किया: अश्विन ने पंड्या की संभावित वापसी  पर कहा | LatestLY हिन्दी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag