- कई बड़े शीर्ष उद्योगपतियों ने खुद ही राम मंदिर बनाने की पेशकश की थी : बंसल

कई बड़े शीर्ष उद्योगपतियों ने खुद ही राम मंदिर बनाने की पेशकश की थी : बंसल


अयोध्या । उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अंतिम दौर में है। जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन की भी संभावनाएं हैं। इसी बीच खबर है कि जब मंदिर निर्माण पर चर्चा चल रही थी, तब देश के कई बड़े शीर्ष उद्योगपतियों ने खुद ही मंदिर बनाने की पेशकश की थी। हालांकि, बाद में इसका जिम्मा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को सौंपा गया था।विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि कई कारोबारी ऐसी पेशकश लेकर वीएचपी के पास आए थे।

कई बड़े उद्योगपतियों ने की थी राम मंदिर निर्माण की पेशकश- VHP ने और क्या  बताया? - Many big industrialists had offered to build Ram temple says VHP –  News18 हिंदी

 उन्होंने बताया कि वीएचपी संगठन ने सभी पेशकश को ठुकरा दिया था। उस दौरान बड़ा अभियान चला, जहां 13 करोड़ से ज्यादा परिवारों से चंदा लिया गया। हालांकि, उन्होंने कारोबारियों के नाम बताने से इंकार कर दिया।उनका कहना है कि इसकी वजह अयोध्या के राम मंदिर से लोगों की भावनाओं को जोड़ना था। उन्होंने कहा कि वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने देशभभर से धन जुटाया। उन्होंने जानकारी दी है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से होने वाले उद्घाटन से पहले परिषद फिर श्रद्धालुओं तक पहुंचेगी।

ये भी जानिए...................

कई बड़े उद्योगपतियों ने की थी राम मंदिर निर्माण की पेशकश- VHP ने और क्या  बताया? - Many big industrialists had offered to build Ram temple says VHP –  News18 हिंदी

- विधानसभा अध्यक्ष का अपमान करने पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शीतकालीन सत्र से निलंबित

उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि आगामी राम मंदिर को किसी अन्य मंदिर की तरह न रखकर भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में खुद को दिखाए, पहले मुगलों ने और इसके बाद आजादी के बाद की सरकारों ने इस तबाह किया। उन्होंने कहा, मुगलों का मकसद देश के लूटना ही नहीं था, बल्कि हिंदू संस्कृति और अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे स्थानों पर रखे प्रतीकों को तबाह करना था। उन्होंने बताया कि रामत्व के विचार को फैलाने के लिए संगठन अलग से एक अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद लोगों तक यह विचार लेकर भी पहुंचेगा कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति के अभिषेक के समय अनुष्ठान करें। उन्होंने बताया कि ऐसा वे अपने घरों या मंदिरों में भी कर सकते हैं। 
कई बड़े उद्योगपतियों ने की थी राम मंदिर निर्माण की पेशकश- VHP ने और क्या  बताया? - Many big industrialists had offered to build Ram temple says VHP –  News18 हिंदी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag