- न्यूयॉर्क सिटी तक योगी सरकार का बुलडोजर पहुंचने से मचा हड़कंप

न्यूयॉर्क सिटी तक योगी सरकार का बुलडोजर पहुंचने से मचा हड़कंप


लखनऊ । अवैध निर्माणों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बुलडोजर से न्यूयॉर्क शहर भी नहीं बच पाया, यानी यहां भी योगी सरकार का बुलडोजर चल गया लेकिन हम यहां अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर नहीं, बल्कि लखनऊ की न्यूयॉर्क सिटी की बात कर रहे हैं। बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी नाम की एक निर्माणाधीन कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया।

जब न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा योगी सरकार का बुलडोजर! मच गया हड़कंप, जानिए फिर  क्या हुआ | Jansatta

 यह कॉलोनी शहर के बाहरी इलाके काकोरी के मौदा गांव में 45 बीघे जमीन पर फैली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया, क्योंकि टाउनशिप को एलडीए द्वारा स्वीकृत लेआउट के बिना विकसित किया जा रहा था। एजेंसी के एक जोनल अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एलडीए ने डेवलपर्स को पहले चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद इसका निर्माण किया।

जब न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा योगी सरकार का बुलडोजर! मच गया हड़कंप, जानिए फिर  क्या हुआ | Jansatta

ये भी जानिए..................

- पाकिस्तान से अयोध्या पहुंची रामलला की विशेष पोशाक,प्राण प्रतिष्ठा के दिन पहनेंगे प्रभू श्रीराम

 इसलिए एलडीए अदालत द्वारा विध्वंस आदेश पारित किया गया था। गुरुवार को सहायक अभियंता वाईपी सिंह के नेतृत्व में एलडीए की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में निर्माणाधीन कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। एलडीए ने विराज खंड में एक ओपन-एयर रेस्तरां को भी बिना अनुमति के संचालन के लिए सील कर दिया। आलमबाग, काकोरी और कृष्णानगर में 5 अन्य अवैध निर्माणों को भी सील कर दिया गया। अक्टूबर 2023 में, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने फर्रुखाबाद में गैंगस्टर से बसपा नेता बने अनुपम दुबे के बहुमंजिला होटलको ध्वस्त कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैध कब्जे वाली जमीन पर बने इस होटल की कीमत 20 करोड़ रुपये थी।


जब न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा योगी सरकार का बुलडोजर! मच गया हड़कंप, जानिए फिर  क्या हुआ | Jansatta

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag