पानीपत । मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम में भाजपा की विजय को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत बताते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी विकास के साथ साथ विरासत का संवर्धन भी कर रहे है। चंद्रयान मिशन तथा जी ट्वेंटी की मेजबानी कर देश का मान बढ़ाया है । संजय भाटिया ने कहा की जनता जानती है की प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ बेहतर समन्वय आवश्यक है इसलिए देश डबल इंजिन की सरकार की और बढ़ रहा है।
अपने बधाई संदेश में विधायक प्रमोद विज ने कहा की देश प्रदेश में भाजपा की आंधी है । साल 2024 में भाजपा हरियाणा प्रदेश तथा देश में भारी जनमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी। प्रमोद विज ने इसे मोदी की नीतियों ,पार्टी के नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रवादी तथा विकासवादी सोच पर जनता ने अपना संदेश दिया है। इस अवसर जिला भाजपा महामंत्री रविंदर भाटिया तथा कृष्ण छौकर जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर, जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा उपस्थित थे।