- भाजपा की बूथों को मजबूत करने की रणनीति का कमाल

भाजपा की बूथों को मजबूत करने की रणनीति का कमाल

प्रदेश की 101 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को मिले 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट

भोपाल। मप्र भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में  सीटें बढ़ाने के साथ ही अपना वोट शेयरिंग प्रतिशत हर बूथ पर 51 प्रतिशत तक ले जाने का टारगेट रखा था। भाजपा इसके लिए कार्ययोजना बनाकर दो साल 64 हजार बूथों पर लगातार काम कर रही थी। इसके साथ पार्टी संगठन के मोर्चा और प्रकोष्ठ पूरी ताकत से जुटे हुए थे। इसी का नतीजा है कि इस बार चुनाव में पार्टी ने बड़ी जीत के साथ ही अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया है।

MP Election Results 2023: मतदाताओं को साधने में कारगर रही भाजपा की बूथ  मजबूत करने की रणनीति - MP Election Results 2023 BJP strategy of  strengthening booths was effective in attracting voters

पार्टी को इस बार 48.55 प्रतिशत वोट मिले हैं जो वर्ष 2018 मिले वोट प्रतिशत 41.02 से 7.53 प्रतिशत अधिक है। इस तरह पार्टी का औसत वोट प्रतिशत भले ही 48.55 रहा पर 101 विधानसभा सीटों पर भाजपा को कुल वैध वोट में 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। सर्वाधिक 70.89 प्रतिशत वोट भाजपा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र बुदनी में मिले हैं।

MP Election Results 2023: मतदाताओं को साधने में कारगर रही भाजपा की बूथ  मजबूत करने की रणनीति - MP Election Results 2023 BJP strategy of  strengthening booths was effective in attracting voters

इसके बाद भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गौर को 69.92 प्रतिशत, भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा को 67.95 प्रतिशत, इंदौर विधानसभा क्रमांक-4 में भाजपा उम्मीदवार रमेश मेंदोला को 68 प्रतिशत, रहली में भाजपा उम्मीदवार गोपाल भार्गव और गुना में भाजपा उम्मीदवार पन्नालाल शाक्य को 67 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते हैं कि मतदाताओं ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया।

MP Election Results 2023: मतदाताओं को साधने में कारगर रही भाजपा की बूथ  मजबूत करने की रणनीति - MP Election Results 2023 BJP strategy of  strengthening booths was effective in attracting voters

50 सीटों पर 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले

मतगणना के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की  50 सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा को 40 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। 51 प्रतिशत वोट पाने का लक्ष्य रखने और उसके अनुरूप काम करने से पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, जिससे पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में 54 सीटें ज्यादा मिली हैं।

MP Election Results 2023: मतदाताओं को साधने में कारगर रही भाजपा की बूथ  मजबूत करने की रणनीति - MP Election Results 2023 BJP strategy of  strengthening booths was effective in attracting voters

ये भी जानिए...................

- विधायकों को अपने ही गांव में महज 50 वोट मिलना संभव नहीं : कमलनाथ

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag