- ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा ने पा‎‎किस्तानी टीम को बताया मजबूत

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा ने पा‎‎किस्तानी टीम को बताया मजबूत


नई दिल्‍ली । ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा ने पा‎‎किस्तानी टीम को बेहद मजबूत बताया है। नए कप्‍तान शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीम तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए पहुंच गई है। सीरीज का पहला टेस्‍ट 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाना है। इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के तेज और उछाल भरे विकेट पर ऑस्‍ट्रेलिया के पेस बॉलर, पाकिस्‍तान के बैटरों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं 

 

वापसी के बाद उस्मान ख्वाजा का 5 टेस्ट में चौथा शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत  स्थिति में - usman khawaja s fourth century in 5 tests australia in strong  position-mobile

लेकिन इस्‍लामाबाद में जन्‍मे ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा की राय में शान मसूद की मौजूदा टीम बेहद मजबूत है। उन्होंने इसे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली पाकिस्तान की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में जिस पाकिस्‍तानी बैटर पर लोगों की सबसे ज्‍यादा निगाह होगी वह हैं पूर्व कप्‍तान बाबर आकि ऑस्‍ट्रेलिया के पिछले दौरे में बाबर ने दो टेस्‍ट में 52.5 के औसत से 278 रन बनाए थे जिसमें एक शतक शामिल था। 

ये भी जानिए..................`

वापसी के बाद उस्मान ख्वाजा का 5 टेस्ट में चौथा शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत  स्थिति में - usman khawaja s fourth century in 5 tests australia in strong  position-mobile

- दिशा सालियान मौत मामले में एसआईटी करेगी आदित्य ठाकरे की जांच !

ख्‍वाजा ने बाबर को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में एक बताते हुए कहा कि बाबर, उनकी ऑस्‍ट्रेलिया टीम के खिलाफ चुनौती पेश कर सकते हैं। 36 साल के इस पाकिस्‍तानी मूल के ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा ‎कि बाबर तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बैटरों में से एक हैं। स्टीव स्मिथ हमारे युग के महानतम बल्लेबाज हैं। जब ये दोनों बाबर और स्मिथ यहां, बेनो-कादिर सीरीज में खेलेंगे तो यह रोमांचक मुकाबला होगा। बाबर की स्मिथ से तुलना करना लगभग स्मिथ की कोहली से तुलना जैसा है। वे केवल पाकिस्‍तान में नहीं बल्कि ऑस्‍ट्रेलिया कंडीशंस में भी प्रदर्शन करते है। पा‎किस्तान के साथ टेस्‍ट सीरीज का पहला टेस्‍ट 14 से 18 दिसंबर (पर्थ) में, दूसरा टेस्‍ट 26 से 30 दिसंबर (मेलबर्न) में, तीसरा टेस्‍ट 3 से 7 जनवरी 2024 (सिडनी) में खेला जाएगा।
वापसी के बाद उस्मान ख्वाजा का 5 टेस्ट में चौथा शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत  स्थिति में - usman khawaja s fourth century in 5 tests australia in strong  position-mobile

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag