- दिल्ली में फिल्मी अंदाज में फायरिंग सप्लायर से लाखों रुपये का सोना-चांदी लूटा

दिल्ली में फिल्मी अंदाज में फायरिंग सप्लायर से लाखों रुपये का सोना-चांदी लूटा


नई दिल्ली ।  जहांगीरपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में भलस्वा डेयरी फ्लाईओवर मुकरबा चौक पर दो बदमाशों ने कल रात फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर करीब छह सौ ग्राम सोना व 10 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए। सोने की सप्लाई करने वाले संदीप ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, जानें क्या है 10 ग्राम का नया रेट  | Zee Business Hindi

 

संदीप ने बताया कि वह जेवरात लेकर जा रहे थे, दो बाइक सवार ने जमीन पर फायर किए। डर के मारे स्कूटी छोड़ दी। बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। स्कूटी में 525 ग्राम सोना, 105 ग्राम सोने की चेन, व 10 किलो चांदी थी। दक्षिणी जिला पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से लूट के मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों की पहचान मदनगीर निवासी सचिन, उस्मान उर्फ टेनी और अरूण उर्फ अन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे दो मोबाइल, चोरी एक बाइक व स्कूटी बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से दक्षिण और दक्षिण पूर्व जिले के सात आपराधिक मामले सुलझे हैं। 

ये भी जानिए..................`

दिल्ली सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, जानें क्या है 10 ग्राम का नया रेट  | Zee Business Hindi

- आईएफसी विभाग के प्रधान सचिव नहीं भेजते मेरे पास कोई फाइल

तीनों ठक-ठक गिरोह के सक्रिय बदमाश हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश मछली बाजार, पुष्प विहार के पास लूटपाट करने आएंगे। इस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही बदमाश स्कूटी और बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने मोबाइल साकेत और बाइक व स्कूटी गोविंदपुरी थानाक्षेत्र से चोरी की थी। सचिन नशे का आदी है। वह नौ आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उस्मान पर सात और अरूण पर 19 मामले दर्ज हैं।
दिल्ली सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, जानें क्या है 10 ग्राम का नया रेट  | Zee Business Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag