- पाकिस्तान में एयरफोर्स के एयरबेस पर लगी भयंकर आग

पाकिस्तान में एयरफोर्स के एयरबेस पर लगी भयंकर आग

-तेल टैंकरों में हुई टक्कर से हुआ भीषण हादसा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रावलपिंडी में पुराने हवाई अड्डे के पास स्थित नूर खान एयरबेस के पास गुरुवार सुबह दो पेट्रोल टैंकरों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों तरफ आग लग गई। 

pakistan Mianwali air base in punjab under attack by suicide bombers  tehreek e jihad claimed responsibility | पाकिस्तानः पंजाब में एयरबेस में  घुसे आतंकियों ने लड़ाकू विमान जलाए, जानें ...

टैंकरों के बीच टक्कर होने से लगी आग इतनी भयावक थी कि उसकी लपटें एयर बेस के पास तक जा रही थीं। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय रहते मामले को संभाल कर नूर खान एयरबेस को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन इस दौरान तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं कि दोनों टैंकरों में आमने-सामने की भिड़ंत कैसे हुई। जबकि सड़क पर कोई भी नहीं था।

ये भी जानिए..................

pakistan Mianwali air base in punjab under attack by suicide bombers  tehreek e jihad claimed responsibility | पाकिस्तानः पंजाब में एयरबेस में  घुसे आतंकियों ने लड़ाकू विमान जलाए, जानें ...

- सूरज के अंदर इतना बड़ा गड्ढा, 60 पृथ्‍वी समा जाएं

 आरंभिक तौर पर माना जा रहा है कि इसमें से संभावित एक टैंकर वाले ने जानबूझकर दूसरे टैंकर को जोरदार टक्कर मारी होगी, जिससे इतना भीषण विस्फोट हुआ होगा और उनका मकसद कुछ और भी हो सकता है। क्योंकि पास ही पाकिस्तान सेना का पुराना एयरपोर्ट और एयरबेस भी मौजूद है। इसके पहले बीती रात कराची स्थित अर्शी शॉपिंग मॉल के पास भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि फैलते फैलते आयशा मंजिल के पास फर्नीचर की दुकानों तक पहुंच गई। उसके बाद आवासीय प्लांटों के पास भी आग लग गई, जहां बड़े पैमाने पर फर्नीचर बेचा जाता है। 

pakistan Mianwali air base in punjab under attack by suicide bombers  tehreek e jihad claimed responsibility | पाकिस्तानः पंजाब में एयरबेस में  घुसे आतंकियों ने लड़ाकू विमान जलाए, जानें ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag