- मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद हमें कबूल नहीं: मौलाना मदनी

मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद हमें कबूल नहीं: मौलाना मदनी


अयोध्या । जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि जो मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाई जाए वह हमें स्वीकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी साबित हुआ था कि अयोध्या में मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई गई थी, लेकिन अब मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया जा रहा है। आस्था की बुनियाद पर यह फैसला दिया गया था। हम 70 सालों से इस बात की लड़ाई न्यायालय में लड़ रहे थे क‍ि यह बाबरी मस्जिद है। इसे मंदिर तोड़कर नहीं बनाया है।

 

मौलाना अरशद मदनी बोले- मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाई जाए, वो हमें स्वीकार नहीं  - maulana arshad madani said we do not accept the mosque-mobile

 उन्‍होंने कहा क‍ि जो इल्जाम बाबर पर लगे थे कि उसने राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई है। आज वही इल्जाम मौजूद लोगों पर लगे हैं कि उन्होंने मस्जिद तोड़कर राम मंदिर बना लिया। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद बाबर तो इस इल्जाम से बरी हो गया था।

ये भी जानिए...........

मौलाना अरशद मदनी बोले- मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाई जाए, वो हमें स्वीकार नहीं  - maulana arshad madani said we do not accept the mosque-mobile

- पीएम मोदी से भेंट, योगी कैबिनेट में 5-6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं

जमीयत उलेमा की बैठक में पहुंचे अरशद मदनी ने कहा कि अब तक लोग बाबर को कहा करते थे कि उसने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाई थी लेकिन अब लोग इन लोगों को कहेंगे। उनका कहना है कि हम लोग अयोध्या में खुश हैं। हम पिछले 50 सालों से लड़ रहे थे और कोर्ट ने भी माना कि यहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई गई थी। हमें भी मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद कबूल नहीं है। मदरसों की जांच पर अरशद मदनी ने कहा कि जो मदरसे सरकारी पैसा खा रहे हैं उनकी जांच हो रही है। अगर कहीं से भी विदेश से फंडिंग हो रही है तो इसका सबूत दिया जाना चाहिए। हमारे हिंदुस्तान में पैसे की कोई कमी नहीं है और सारी फंडिंग यहीं से हो रही है। 

मौलाना अरशद मदनी बोले- मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाई जाए, वो हमें स्वीकार नहीं  - maulana arshad madani said we do not accept the mosque-mobile

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag