- अब कनाडा में हिंदी के नाम पर हिंसा, तीन सिनेमाघरों में छोड़ी गई जहरीली गैस

अब कनाडा में हिंदी के नाम पर हिंसा, तीन सिनेमाघरों में छोड़ी गई जहरीली गैस

टोरंटो। कनाडा में असामाजिक तत्वों की भीड़ बढ़ रही है। यहां खालिस्तानी समर्थक सरकार पर भारी पड़ रहे हैं। जिसके कारण कहा जाने लगा है कि कनाडा सरकार खालिस्तानियों के हाथ की कठपुतली बन रही है। अब हिंदी को लेकर भी यहां नफरत की हवा चलने लगी है। हाल ही में टोरंटो के तीन सिनेमा घरों में हिंदी फिल्म देख रहे लोगों पर जहरीला स्प्रे छिड़क दिया। गनीमत रहीं कि किसी की जान नहीं गई। केवल बीमार हुए और उन्हे अस्पताल में भर्ती होना करना पड़ा। 

Canada Theatres Masked Men Spray Unknown Substance On People Watching Hindi  Movie | Canada: कनाडा के थ‍िएटर्स में हिंदी मूवी देख रहे लोगों के बीच  नकाबपोश बदमाशों ने फेंका जहरीला ...

कनाडा में ग्रेटर टोरंटो के तीन अलग-अलग क्षेत्रों वॉन, ब्रौम्प्टन व सकारबरो में हिंदी फिल्में दिखाने वाले सिनेमाघरों में कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा अज्ञात पदार्थ छिड़के जाने के बाद दर्शकों को वहां से निकाला गया और उसके संपर्क में आने वाले कुछ लोगों का इलाज किया गया। यह घटना इस सप्ताह के शुरूआत की है। कनाडा की यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि ऐसी ही एक घटना वॉन के एक सिनेमा परिसर में रात लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर हुई थी। 

ये भी जानिए...........

Canada Theatres Masked Men Spray Unknown Substance On People Watching Hindi  Movie | Canada: कनाडा के थ‍िएटर्स में हिंदी मूवी देख रहे लोगों के बीच  नकाबपोश बदमाशों ने फेंका जहरीला ...

- महिलाओं को शिक्षित करने की तालिबान कर रहा वकालत

पुलिस ने कहा कि मास्क और हुड पहने 2 व्यक्तियों ने एक सिनेमाघर में अज्ञात एवं एयरोसोल-आधारित एक पदार्थ हवा में छिड़क दिया जिसके बाद फिल्म देख रहे कई लोगों को खांसी आने लगी। पुलिस के अनुसार सिनेमाघर में इस घटना के समय लगभग 200 लोग अंदर थे। इस दौरान सिनेमाघर में एक हिंदी फिल्म दिखाई जा रही थी।पुलिस ने कहा कि पदार्थ के संपर्क में आने के कारण कई लोगों को उपचार प्रदान किया गया और सिनेमाघर को खाली कराना पड़ा। इस छिड़काव के कारण किसी भी व्यक्ति की स्थिति गंभीर नहीं है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग निकले। 

Canada Theatres Masked Men Spray Unknown Substance On People Watching Hindi  Movie | Canada: कनाडा के थ‍िएटर्स में हिंदी मूवी देख रहे लोगों के बीच  नकाबपोश बदमाशों ने फेंका जहरीला ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag