- फ्रांस की सरकार ने मुर्गों के ‎लिए कानून पास करके दी खुलकर ‎चिल्लाने की आजादी

फ्रांस की सरकार ने मुर्गों के ‎लिए कानून पास करके दी खुलकर ‎चिल्लाने की आजादी


पेरिस। लोग जानवरों के ‎चिल्लाने से परेशान होते हैं तो उसकी ‎‎शिकायत की जाती है। ले‎किन फ्रांस में मुर्गों के ‎लिए कानून बनाया गया है ता‎कि वे खुलकर ‎चिल्ला सकें। यही वजह है ‎कि इस वक्त यूरोपियन देश फ्रांस की सरकार चर्चा में है। सरकारों के तमाम अजीबोगरीब कानूनों के बारे में देखा सुना है, लेकिन फ्रांस में जो नया कानून चर्चा में है, वो मुर्गों को चिल्लाने का अधिकार दे रहा है। फ्रांस की सरकार इतनी मजबूती से मुर्गे के साथ खड़ी है

 

 

फ्रांस की Government ने मुर्गों के ‎लिए कानून पास करके दी खुलकर ‎चिल्लाने  की आजादी

कि कोई उसकी शिकायत भी नहीं कर सकता। अगर किसी ने इसकी शिकायत करने की कोशिश की तो भी कुछ नहीं हो सकता है। दसअसल फ्रांस में अक्सर लोग शहर की भीड़-भाड़ से बचने के लिए गांवों में अपने वेकेशन हाउस बनाकर रहते हैं। कई बार तो वे यहां शांति के माहौल में रहने ही लग जाते हैं। ले‎किन गांव में दिक्कत ये हो रही थी कि मुर्गों की सवेरे-सवेरे की बांग और कुत्तों के भौंकने से ये शहरी लोग इतने परेशान हो जाते थे कि पुलिस तक मामला पहुंच जाता था। 

फ्रांस की Government ने मुर्गों के ‎लिए कानून पास करके दी खुलकर ‎चिल्लाने  की आजादी

ये भी जानिए...........

- ईरान और रूस के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए जमीन तैयार: राष्ट्रपति इब्राहिम

बता दें ‎कि फ्रेंच अदालतों में ऐसे सैकड़ों केस पड़े हैं, जिसमें मुर्गे के बांग पर रोक लगाने की मांग की गई है। हालांकि सरकार ऐसा नहीं चाहती है, उन्होंने तो कानून भी पास कर दिया है मुर्गा गला फाड़कर चिल्लाएगा, कोई उसका कुछ नहीं कर सकता। फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन ने कानून का समर्थन किया और ये सीनेट तक पहुंच गया। कानून मंत्री ने एक्स (पर जानकारी देते हुए लिखा है- ‘ये कानून किसानों के खिलाफ आने वाले कानूनी केसेज़ को खत्म करेगा, वे सिर्फ अपना काम करते हैं ताकि हम खाना खा सकें। ये कॉमन सेंस की बात है।’ इस कानून के बाद पड़ोसी जानवरों की आवाज़, कृषि उपकरणों की आवाज़, गंदगी और बदबू जैसी चीज़ों पर शिकायत करना अब आसान नहीं रह गया।
फ्रांस की Government ने मुर्गों के ‎लिए कानून पास करके दी खुलकर ‎चिल्लाने  की आजादी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag